Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Air Quality Index Drops Below 300 but Remains Poor Amid Ongoing Pollution
तीन दिन बाद 300 से कम आया एक्यूआई

तीन दिन बाद 300 से कम आया एक्यूआई

संक्षेप: दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक तीन दिन से 300 से ऊपर रहने के बाद मंगलवार को 288 पर आया। हालांकि यह भी खराब श्रेणी में है। दक्षिण पूर्वी हवा की गति कम है और अगले सप्ताह प्रदूषण की स्थिति में सुधार की संभावना कम है। कई स्थानों पर एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया।

Tue, 4 Nov 2025 06:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

तीन दिन बार 300 से नीचे आया एक्यूआई, हवा अब भी खराब -हवा की गति कम, सप्ताह भर प्रदूषण से राहत नहीं नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार तीन दिन 300 से अधिक रहने के बाद मंगलवार को 288 दर्ज किया गया। हालांकि यह भी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। राजधानी में चल रही दक्षिण पूर्वी हवा की गति विभिन्न समयों में 5-15 किलो मीटर के बीच रही। हवा की रफ्तार कम होने, सुबह और शाम को छाने वाला हल्का कोहरा और तापमान में कमी के चलते अगले सप्ताह भर तक कमोबेश ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सफर एप से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गयी। शहर में चार स्टेशन - अलीपुर (421), वजीरपुर (407), बवाना (402) और आनंद विहार (412) में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, 17 निगरानी स्टेशन ने 300 से अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता दर्ज की। हालांकि शाम को इसमें थोड़ा सुधार हुआ। शाम 4 बजे किसी भी स्थान पर एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज नहीं किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है। पिछले चार दिन की तरह मंगलवार को भी दिल्ली के आसमान में खासतौर पर सुबह और शाम के समय प्रदूषण और स्मॉग की एक परत देखने को मिली। सुबह हल्का स्मॉग होने के कारण दृश्यता में कम रही। हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया। सीपीसीबी के मुताबिक रविवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 366, सोमवार काो 309 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को बेहद खराब श्रेणी में रखा जाता है। मानक से अधिक है प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर की हवा में इस समय मानकों से ढाई गुने से भी ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं। मानकों के मुताबिक हवा में पीएम 10 कणों का स्तर 100 और पीएम 2.5 कणों का स्तर 60 से कम होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। जबकि, दिल्ली-एनसीआर की हवा में मंगवार दोहपर 2 बजे पीएम 10 कणों का स्तर 269 और पीएम 2.5 कणों का स्तर 132 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ज्यादा रहा। यानी दिल्ली की हवा में प्रदूषक कणों का स्तर सामान्य से काफी अधिक रहा। प्रदूषण मीटरः वायु गुणवत्ता सूचकांकः 1 नवंबर- 303 02 नवंबर---366 03 नवंबर---309 04 नवंबर --288 यहां की हवा सबसे खराबः शाम 5 बजे प्रमुख पांच स्थानों का वायु गुणवत्ता सूचकांक अलीपुर--386 बवाना--369 आनंद विहार- 367 रोहिणी--363 नरेला--352 ---- इन पांच जगहों पर 250 से कम रहा एक्यूआई श्रीअरबिंदो मार्ग--151 लोधी रोड--154 इहबास--196 मंदिर मार्ग--229 आया नगर--230