
हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण में कमी
दिल्ली में बुधवार को हवा की गति में वृद्धि से प्रदूषण का स्तर कम हुआ। सुबह का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 था, जबकि शाम को यह 259 तक पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, पीएम 10 का स्तर 219 और पीएम 2.5 का स्तर 113 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा।
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में बुधवार को हवा की गति में बढ़ोतरी होने से प्रदूषण के स्तर में कमी आई। सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 दर्ज किया और शाम को यह 259 अंक दर्ज किया गया। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को इसमें अधिक सुधार देखा गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार की शाम को एक्यूआई 282 दर्ज किया था, जिसमें बुधवार की सुबह गिरावट दर्ज की गयी, लेकिन फिर भी राजधानी में धुएं-कोहरे (स्मॉग) की परत बनी रही। सीपीसीबी के अनुसार, बुधवार शाम चार बजे 40 केंद्रों का औसत एक्यूआई 259 दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन एक्यूआई में सुधार देखा गया।
राजधानी में हवा की गति में बढोतरी, आसमान साफ होने के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई। मानकों से दो गुना ज्यादा प्रदूषण मानकों के मुताबिक, हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 100 से और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। सीपीसीबी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा में पीएम 10 का औसत स्तर 219 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 113 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। प्रदूषण मीटरः 10 दिसंबर--259 9 दिसंबर --282 08 दिसंबर---314 07 दिसंबर---308 06 दिसंबर---330 05 दिसंबर---327 04 दिसंबर---304 03 दिसंबर---342 02 दिसंबर---372 01 दिसंबर---304 30 नवंबर---279 29 नवंबर---305 28 नवंबर---369 -------------- इन जगहों पर क्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया बवाना--321 जहांगीरपुरी--302 मुंडका--310 नेहरू नगर--319 एनएसयूटी--369 पूसा--313

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




