Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Air Quality Improves Slightly but Remains Very Poor AQI at 304
संपादित---प्रदूषण में हल्का सुधार, ‘बहुत खराब’ श्रेणी अभी भी बरकरार

संपादित---प्रदूषण में हल्का सुधार, ‘बहुत खराब’ श्रेणी अभी भी बरकरार

संक्षेप:

शोल्डर-अगले तीन-चार दिनों तक प्रदूषण से राहत के आसार नहीं, मानक से ढाई गुना ज्यादा

Dec 04, 2025 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में पिछले दिनों की अपेक्षा थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अब भी यह बहुत खराब श्रेणी में ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार शाम चार बजे एक्यूआई 304 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है। गुरुवार सुबह नौ बजे 299 दर्ज किया गया था। दिल्ली के लोगों को रविवार (30 नवंबर) एवं सोमवार (एक दिसंबर) को जहरीली हवा से थोड़ी राहत मिली थी। हालांकि,मंगलवार को वायु गुणवत्ता फिर से बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई थी। एक दिसंबर के बाद एक बार फिर चार दिसंबर को एक्यूआई 304 दर्ज किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरुवार की शाम चार बजे कहीं भी एक्यूआई 400 दर्ज नहीं किया गया। अधिकांश जगहों पर 301 से 350 के बीच ही रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी बहुत खराब श्रेणी में है। अगले तीन-चार दिनों के दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में ही रहने की संभावना है। सीपीसीबी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 342 के अंक पर रहा था। इस स्तर की हवा को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले मंगलवार को यह सूचकांक 372 के अंक पर रहा था। यानी 24 घंटे के अंदर इसमें 30 अंकों का सुधार हुआ है। हवा की गति बढ़ने से घटा एक्यूआई राजधानी में हवा की गति आम दिनों की अपेक्षा अधिक थी। यहां विभिन्न समयों में कम से कम 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। विशेषज्ञों का मानना है कि हवा की गति के अलावा आसमान साफ होने के कारण प्रदूषक तत्व हवा में उड़ गए। मंगलवार दिन में हवा की गति आमतौर पर दस किलोमीटर प्रति घंटे से कम रही थी। हवा में धुंध और स्मॉग की भी एक परत बनी हुई थी। बुधवार को सुबह से ही धूप निकली रही। दिन के समय हवा की गति भी कुछ समय के लिए दस किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रही। इसके चलते प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार हुआ, लेकिन गुरुवार को हवा की गति और तेज हुई। ----- ढाई गुना ज्यादा प्रदूषक कणः प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार भले ही हुआ है, लेकिन अभी भी मानकों से लगभग ढाई गुना ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं। सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर की हवा में गुरुवार की शाम तीन बजे प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 251 और पीएम 2.5 का स्तर 137 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। प्रदूषण मीटरः 04 दिसंबर--304 03 दिसंबर---342 02 दिसंबर---372 01 दिसंबर---304 इन जगहों की हवा रही सबसे खराबः आनंद विहार---315 अशोक विहार- 312 बवाना--349 चांदनी चौक--361 बुराड़ी--319 करणी सिंह शूटिंग रेंज--330 डीटीयू--326 द्वारका--328 नेहरू नगर--358 डीयू नार्थ कैंपस--319 आरकेपुरम--350