Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Air Quality Improves AQI Drops from 380 to 236
एक सप्ताह बाद प्रदूषण की स्थिति में सुधार, अब भी खराब श्रेणी में

एक सप्ताह बाद प्रदूषण की स्थिति में सुधार, अब भी खराब श्रेणी में

संक्षेप:

-शाम 4 बजे राजधानी के किसी भी केंद्र पर नहीं दर्ज की गई गंभीर श्रेणी

Jan 02, 2026 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को अब प्रदूषण के मामूली राहत मिली है। शुक्रवार को सीपीसीबी द्वारा जारी औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। शाम 4 बजे जारी बुलेटिन में यह 236 दर्ज किया गया। जबकि 1 जनवरी को यह 380 दर्ज किया गया था। इस तरह देखा जाए तो 144 अंकों का सुधार देखा गया। ज्ञात हो कि साल के पहले दिन गुरुवार को दिल्ली के 10 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में रहा। जबकि दूसरे दिन कहीं भी यह 400 का आंकड़ा पार नहीं किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राजधानी के लोगों को इस बार दिसंबर के महीने में पहले से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ा है। दिसंबर के महीने में पांच दिन ऐसे रहे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर रहा हो। जबकि, बाकी दिनों में भी ज्यादातर वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में ही रही। लेकिन सोमवार को हवा की गति तेज होने, दोपहर में आसमान साफ होने और दृश्यता में सुधार होने के कारण प्रदूषण के स्तर में भी सुधार देखा गया। हालांकि शुक्रवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है। शुक्रवार की सुबह सीपीसीबी के 'समीर' ऐप के आंकड़ों के अनुसार, 19 निगरानी केंद्र 'बहुत खराब', 15 'खराब' और एक 'गंभीर' श्रेणी में रहा। एनएसआईटी द्वारका में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 423 रहा। जबकि शाम को कहीं भी प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज नहीं किया गया। एनएसआईटी में 390 दर्ज किया गया। जबकि 9 जगहों पर प्रदूषण का स्तर मध्यम था। पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर भी सुधरा शुक्रवार को राजधानी में प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 तथा पीएम 10 में भी बाकी दिनों की अपेक्षा सुधार देखा गया हालांकि यह फिर भी मानकों से काफी अधिक दर्ज किए गए हैं। गुरुवार को सीपीसीबी के अनुसार शाम तीन बजे पीएम 10 का औसत स्तर 284 और पीएम 2.5 का औसत सूचकांक 179.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। जबकि शुक्रवार को पीएम 10 का स्तर 183 तथा पीएम 2.5 का स्तर 111.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक हवा में पीएम 10 का स्तर 100 से और पीएम 2.5 का स्तर 60 से नीचे होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। बीते दस दिन का वायु गुणत्ता सूचकांकः 2 जनवरी--236 1 जनवरी --380 31 दिसंबर---373 30 दिसंबर---388 29 दिसंबर---401 28 दिसंबर---390 27 दिसंबर---385 26 दिसंबर---332 25 दिसंबर---234 24 दिसंबर---271 इन जगहों पर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया वायु गुणवत्ता सूचकांक आया नगर-163 बवाना--141 बुराड़ी--184 सीआरआरआई मथुरा रोड--196 आईजीआई--149 इहबास--192 लोधी रोड--184 मंदिर मार्ग--179 नजफगढ़--188