Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Air Quality Deteriorates Pollution Levels Reach Hazardous 300
पटाखा पैकेज--संपादित--बेहद खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली के छह इलाकों की हवा

पटाखा पैकेज--संपादित--बेहद खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली के छह इलाकों की हवा

संक्षेप:

--अगले दो दिनों में भी राहत मिलने के आसार नहीं नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।

Oct 15, 2025 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण का जहर और बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम दिल्ली के छह इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार यानी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। अगले दो दिनों के बीच भी प्रदूषण की स्थिति लगभग ऐसी ही रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 233 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले मंगलवार को यह सूचकांक 211 के अंक पर रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर सूचकांक में 22 अंकों की बढ़ोतरी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही दिल्ली के छह इलाकों का सूचकांक 300 के पार यानी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सीपीसीबी के मुताबिक, बुधवार शाम चार बजे दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 232 पर और पीएम 2.5 का स्तर 89 के अंक पर रहा। हवा में पीएम 10 का स्तर 100 रहने पर और पीएम 2.5 का स्तर 60 रहने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। प्रदूषण बढ़ने के आसार दिल्ली के लोगों को अभी प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। वायु गुणवत्ता को लेकर बनी पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों के बीच हवा की रफ्तार ज्यादातर समय दस किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहेगी। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन भी धीमा होगा। खासतौर पर दीवाली और उसके बाद दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान जताया गया है। सामान्य से नीचे दिल्ली का पारा दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में बुधवार का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी तापमान का स्तर इसी के आसपास बना रहेगा। प्रदूषण मीटरः वायु गुणवत्ता सूचकांकः 14 अक्तूबर---211 15 अक्तूबर----233 बेहद खराब श्रेणी में यहां की हवाः आनंद विहार---361 वजीरपुर---323 पटपड़गंज---313 द्वारका सेक्टर-8---306 नॉर्थ कैंपस डीयू---312 सीआरआरआई मथुरा रोड---306