संपादित----प्रदूषण- दो दिन बाद ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची हवा

संपादित----प्रदूषण- दो दिन बाद ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची हवा

संक्षेप:

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। पिछले दो दिनों में यह 'खराब' से 'बहुत खराब' हो गया। गुरुवार को औसत AQI 307 अंक दर्ज किया गया। प्रदूषण के कणों का स्तर मानकों से ढाई गुना ज्यादा है। अगले तीन-चार दिनों में प्रदूषण की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Dec 11, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पिछले दो दिन राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा गया था, लेकिन गुरुवार की शाम एक बार फिर यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ ही इसमें बढोतरी दर्ज की गई। गुरुवार शाम चार बजे 40 वायु गुणवत्ता केंद्र पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 288 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच के ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

न्यूनतम तापमान में कमी और हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषण के स्तर में वृद्धि दर्ज की गई है और अगले तीन-चार दिनों के अंदर दिल्ली की हवा में प्रदूषण बना रहेगा। अच्छे मानसून के चलते दिल्ली में इस बार जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में तो हवा साफ-सुथरी रही थी। मानसून की वापसी के बाद अक्तूबर में प्रदूषक कणों का स्तर बनने लगा और 14 अक्तूबर से वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। तब से एक दिन भी ऐसा नहीं रहा है जब वायु गुणवत्ता का स्तर 200 से नीचे आया हो। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 अंक पर रहा। एक दिन पहले यह सूचकांक 259 अंक पर रहा था। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का सूचकांक 300 से ऊपर बना हुआ है। मानकों से ढाई गुना ज्यादा प्रदूषण मानकों के मुताबिक, हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 100 से और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। सीपीसीबी के मुताबिक गुरुवार को दिन के एक बजे दिल्ली-एनसीआर की हवा में पीएम 10 का औसत स्तर 275 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 150 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषक कणों का औसत स्तर मानकों से लगभग ढाई गुना ज्यादा है। प्रदूषण मीटरः 11 दिसंबर- 307 10 दिसंबर--259 9 दिसंबर --282 08 दिसंबर---314 07 दिसंबर---308 06 दिसंबर---330 05 दिसंबर---327 04 दिसंबर---304 03 दिसंबर---342 02 दिसंबर---372 01 दिसंबर---304 30 नवंबर---279 29 नवंबर---305 28 नवंबर---369 -------------- इन जगहों पर क्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया अलीपुर- 336 आनंद विहार- 338 अशोक विहार-358 बवाना--358 चांदनी चौक--338 डीटीयू--358 आईटीओ-334 जहांगीरपुरी--366 नेहरू नगर--351 रोहिणी--372 वजीरपुर--340