प्रदूषण: लगातार दूसरे दिन प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में
-शाम 4 बजे राजधानी के किसी भी केंद्र पर नहीं दर्ज की गई गंभीर श्रेणी

राजधानी में हवा की गति सामान्य होने व कोहरा कम होने के कारण लगातार दूसरे दिन प्रदूषण का औसत स्तर 300 से नीचे बना रहा। पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को लगातार दूसरे दिन प्रदूषण के मामूली राहत मिली। शनिवार को सीपीसीबी द्वारा जारी औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। शनिवार को प्रदूषण का औसत स्तर 267 दर्ज किया यह शुक्रवार के स्तर से अधिक है हालांकि गुरुवार की तुलना में कम है। ज्ञात हो कि साल के पहले दिन गुरुवार को दिल्ली के 10 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में रहा।
जबकि दूसरे दिन कहीं भी यह 400 का आंकड़ा पार नहीं किया। यही स्थिति शनिवार को भी दर्ज की गई। राजधानी के लोगों को इस बार दिसंबर के महीने में पहले से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ा है। दिसंबर के महीने में पांच दिन ऐसे रहे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर रहा हो। जबकि, बाकी दिनों में भी ज्यादातर वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में ही रही। लेकिन सोमवार को हवा की गति तेज होने, दोपहर में आसमान साफ होने और दृश्यता में सुधार होने के कारण प्रदूषण के स्तर में भी सुधार देखा गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को सुबह नौ बजे 240 दर्ज किया गया लेकिन शाम को यह 27 अंक बढ़ गया। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा 51 से 100 के बीच संतोषजनक 101 से 200 के बीच मध्यम 201 से 300 के बीच खराब 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर भी सुधरा शुक्रवार को राजधानी में प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 तथा पीएम 10 में भी बाकी दिनों की अपेक्षा सुधार देखा गया हालांकि यह फिर भी मानकों से काफी अधिक दर्ज किए गए हैं। गुरुवार को सीपीसीबी के अनुसार शाम तीन बजे पीएम 10 का औसत स्तर 284 और पीएम 2.5 का औसत सूचकांक 179.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। जबकि शुक्रवार को पीएम 10 का स्तर 183 तथा पीएम 2.5 का स्तर 111.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को इसमें और भी कमी दर्ज की गई पीएम 10 का स्तर शाम तीन बजे 177 दर्ज किया गया जबकि पीएम 2.5 का स्तर 107 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक हवा में पीएम 10 का स्तर 100 से और पीएम 2.5 का स्तर 60 से नीचे होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। बीते दस दिन का वायु गुणत्ता सूचकांकः 3 जनवरी-- 267 2 जनवरी--236 1 जनवरी --380 31 दिसंबर---373 30 दिसंबर---388 29 दिसंबर---401 28 दिसंबर---390 27 दिसंबर---385 26 दिसंबर---332 25 दिसंबर---234 24 दिसंबर---271 इन जगहों पर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया वायु गुणवत्ता सूचकांक आया नगर-182 आईजीआई--172 आईआईटी दिल्ली--200 लोधी रोड--197 मंदिर मार्ग--159 एनएसआईटी द्वारका--181
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



