Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Aims to Become India s Creative Capital with Major Cultural Events

संपादित---दिल्ली में 80 दिनों तक होंगे वैश्विक स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम : मुख्यमंत्री

संक्षेप: शोल्डर- सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ाने के लिए प्रमुख स्टेडियम के किराए में कमी करने का

Thu, 16 Oct 2025 07:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
संपादित---दिल्ली में 80 दिनों तक होंगे वैश्विक स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम : मुख्यमंत्री

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली भारत की क्रिएटिव कैपिटल बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि अगले 80 दिनों में राजधानी में तीस से ज्यादा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस तरह के आयोजनों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया गया है। बड़े कलाकारों के होंगे कार्यक्रम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन तथा कला संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ट्रैविस स्कॉट, कृष्ण दास, जाकिर खान, पैपोन, एपी ढिल्लों, अरमान मलिक, जोनिता गांधी, राधिका दास दिल्ली में कार्यक्रम करेंगे। यह पहल दिल्ली सरकार, इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (फेमा) और पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के संयुक्त सहयोग से की जा रही है।

आर्थिक उन्नति के लिए जरूरी सीएम ने कहा कि राज्यों के लिए कॉन्सर्ट इकॉनमी महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र है। इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। सरकार ने इसे समझा है कि केंद्र और दिल्ली सरकार के अधीन सभी प्रमुख स्टेडियम जैसे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम, नेशनल स्टेडियम, त्यागराज स्टेडियम और छत्रसाल स्टेडियम के टैरिफ रेट कम किए जाएं और उनकी सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नत किया जाए। सिंगल विंडो सिस्टम लागू रेखा गुप्ता ने कहा कि अनुमति, सुरक्षा और दूसरे इंतजाम की प्रक्रिया को सरल किया गया है। दिल्ली में कार्यक्रमों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका सफल उपयोग कांवड़ यात्रा, रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के आयोजन में हो चुका है। इसी मॉडल को इवेंट सेक्टर में लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में मनोरंजन उद्योग करीब 150 अरब रुपये का है। सुझाव के बाद तैयार हुआ रोडमैप पर्यटन तथा कला, संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने फेमा, फिक्की और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े 40 से अधिक प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ एक राउंडटेबल मीटिंग की। इसमें सीएम भी मौजूद रहीं। चर्चा में पता चला कि दिल्ली में प्रमुख स्टेडियमों का किराया बहुत ज्यादा है। इसे घटाने का फैसला लिया गया। मिश्रा ने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है। दिल्ली सरकार के पास रोडमैप है। यह दिल्ली को कला, संस्कृति, भाषा और पर्यटन के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा। निर्मल यमुना में होगा छठ पर्व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकास एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के साथ कालिंदी कुंज घाट पर छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। सीएम ने दावा किया कि इस बार निर्मल यमुना में छठ पर्व होगा। उन्होंने कहा कि आप सरकार के दौरान यमुना में घना झाग था। इस बार झाग मुक्त यमुना में छठ पर्व मनेगा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ी संख्या में कर्मचारी तैनात किए हैं। मुख्यमंत्री ने यमुना के पानी की जांच के लिए कार्य कर रहे ऑन-साइट लैब सेटअप की रिपोर्ट की भी जांच की। यह लैब दिल्ली जल बोर्ड के ट्रीटमेंट प्लांट एंड क्वालिटी कंट्रोल विंग के तहत कार्य कर रही है।