Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Achieves 16 Reduction in PM10 Pollution Under NCAP
दिल्ली में पीएम10 प्रदूषण में 16% की कमी

दिल्ली में पीएम10 प्रदूषण में 16% की कमी

संक्षेप:

दिल्ली ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत 2021-22 से 2024-25 के बीच पीएम10 प्रदूषण में 16 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। हालांकि, यह लक्ष्य 22 प्रतिशत से कम रहा। 2017-18 में वार्षिक औसत पीएम10 स्तर 241 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर 203 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गया।

Jan 19, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत दिल्ली ने वर्ष 2021-22 से 2024-25 के बीच पीएम10 प्रदूषण में 16 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। यह जानकारी राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में दाखिल एक हलफनामे में दी गई। हालांकि, यह कमी तय 22 प्रतिशत के लक्ष्य से कम रही। हलफनामे के अनुसार, 2017-18 को आधार वर्ष मानते हुए दिल्ली में वार्षिक औसत पीएम10 स्तर 241 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर 2024-25 में 203 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गया। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रदूषण में कमी का आकलन शहर-विशेष के आधार स्तर से किया जाता है, किसी तरह की राष्ट्रीय रैंकिंग नहीं दी जाती।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली उन 130 शहरों में शामिल है, जिन्हें एनसीएपी के तहत शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वाहनों, सड़क की धूल, निर्माण कार्य, कचरा जलाने और औद्योगिक स्रोतों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है। 103 शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारी केंद्र सरकार ने बताया कि 2024-25 में 103 शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ, जबकि 27 शहरों में कोई कमी दर्ज नहीं की गई। अब तक 22 शहर राष्ट्रीय मानक पर खरे उतरे हैं और 25 शहरों ने 40 प्रतिशत से अधिक कमी हासिल की है।