‘देश में रक्षा स्टार्टअप को बढ़ावा देने आगे आएं उद्यमी’

Feb 08, 2026 06:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नागपुर में नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने कहा कि भारत में रक्षा स्टार्टअप्स बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि उन्हें वित्तीय मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बजट में रक्षा क्षेत्र के आवंटन पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि यह भविष्य के युद्धों के लिए आवश्यक हथियारों के उत्पादन पर जोर देगा।

‘देश में रक्षा स्टार्टअप को बढ़ावा देने आगे आएं उद्यमी’

नागपुर, एजेंसी। नीति आयोग के सदस्य और डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक वीके सारस्वत का कहना है कि देश में रक्षा स्टार्टअप बेहतर काम कर रहे हैं। कहा कि उन्हें वित्तीय मदद करने के लिए उद्यमियों को आगे आना चाहिए। सारस्वत ‘एडवांटेज विदर्भ -2026 बिजनेस कॉन्क्लेव और इन्वेस्टमेंट समिट’ में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए तय आवंटन बताता है कि देश का फोकस अब भविष्य के युद्धों में जरूरी हथियारों और उपकरणों के बड़े पैमाने पर उत्पादन पर होगा। यह ऑपरेशन सिंदूर में हथियारों के चुनाव और उनके उत्पादन की प्राथमिकता के बारे में सीखे गए सबक के अनुरूप हैं।

कहा कि रक्षा क्षेत्र में केंद्र की बेहतर नीतियों के चलते स्टार्टअप्स बड़े पैमाने पर आ रहे हैं। ऐसे में उद्यमियों को इन स्टार्टअप्स को समर्थन देना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।