Delhi News: शिवपुरी का रक्षा संयंत्र यूपी डिफेंस कॉरिडोर से जुड़ेगा : सिंधिया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में रक्षा उत्पादन संयंत्र यूपी रक्षा औद्योगिक गलियारे से जुड़ा जाएगा। इससे क्षेत्र के विकास का नया अध्याय शुरू होगा। संयंत्र का भूमिपूजन रविवार को होगा। उन्होंने दतिया विकास और उपचुनाव की जानकारी भी साझा की।

Delhi News: शिवपुरी का रक्षा संयंत्र यूपी डिफेंस कॉरिडोर से जुड़ेगा : सिंधिया

Delhi News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लगने वाला रक्षा उत्पादन संयंत्र यूपी रक्षा औद्योगिक गलियारे (डिफेंस कॉरिडोर) से जोड़ा जाएगा। इससे क्षेत्र के विकास और औद्योगीकरण का नया अध्याय शुरू होगा। सिंधिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीन हजार करोड़ रुपये के इस रक्षा संयंत्र का भूमिपूजन रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और अदाणी समूह के प्रबंध निदेशक करण अदाणी की उपस्थिति में होगा।

उपचुनाव की तैयारी

केंद्रीय मंत्री और गुना से सांसद सिंधिया ने कहा कि इस संयंत्र की स्थापना से देश के सैनिकों को अत्याधुनिक तकनीक वाले हथियार उपलब्ध होंगे। दतिया विधानसभा उपचुनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि भाजपा ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विकास के लक्ष्य

उन्होंने कहा कि जिस तरह मध्य प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं, उसी तरह दतिया में भी विकास होगा। उन्होंने बताया कि दतिया के लिए हवाईअड्डे को भी मंजूरी दिलाई गई है। सिंधिया ने कहा, विकास और प्रगति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी होगी। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना तीन अगस्त को की जाएगी। यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद कराया जा रहा है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें धोखाधड़ी के एक मामले में तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई।

प्रश्न और उत्तर

रक्षा उत्पादन संयंत्र का भूमिपूजन कब होगा?
रक्षा उत्पादन संयंत्र का भूमिपूजन रविवार को होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।