ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकर्नाटक के मराठी भाषी इलाकों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करें : ठाकरे

कर्नाटक के मराठी भाषी इलाकों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करें : ठाकरे

मुंबई। एजेंसी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनके राज्य...

कर्नाटक के मराठी भाषी इलाकों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करें : ठाकरे
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 27 Jan 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई। एजेंसी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनके राज्य की सीमा से लगे कर्नाटक के मराठी भाषी बहुल इलाकों को उच्चतम न्यायालय का अंतिम फैसला आने तक केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाना चाहिए।

दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद पर लिखी किताब का विमोचन करने के मौके पर उद्धव ठाकरे ने कर्नाटक सरकार की उन इलाकों में रह रहे मराठी भाषी आबादी पर कथित अत्याचार को लेकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करने के मामले में जीतने के लिए लड़ने की जरूरत है। बता दें कि महाराष्ट्र बेलगाम, करवार और निप्पनी सहित कर्नाटक के कई हिस्सों पर दावा करता है, उसका तर्क है कि इन में बहुमत आबादी मराठी भाषी है। यह मामला कई वर्षों से उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें