डीडीए की आवासीय योजना के लिए आवेदन जारी
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवासीय योजना के लिए बुकिंग प्रक्रिया जारी है। नागरिक 31 मार्च तक 2000 से अधिक फ्लैटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसमें कड़कड़डूमा में 700 से अधिक टू बीएचके फ्लैट शामिल हैं। कर्मयोगी योजना में भी बुकिंग की प्रक्रिया चल रही है।

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की विभिन्न आवासीय योजना के लिए बुकिंग प्रक्रिया जारी है। इसके तहत नागरिक दो हजार से अधिक फ्लैटों के लिए डीडीए वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इन आवासीय योजना में बुकिंग करने की प्रक्रिया 31 मार्च तक प्रदान की गई है। डीडीए अधिकारियों के अनुसार, डीडीए टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा आवासीय योजना के तहत 700 से अधिक फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया जारी है। यह टू बीएचके के फ्लैटों को खरीदार ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर बुक करा सकते हैं। इसकी बुकिंग प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके अतिरिक्त डीडीए कर्मयोगी आवासीय योजना की भी बुकिंग प्रक्रिया जारी है और यह भी 31 मार्च तक जारी रहेगी।
इसमें पहले चरण में नरेला के सेक्टर ए1 से ए4 पॉकेट नौ में वन बीएचके, टू बीएचके के एमआईजी फ्लैटों और थ्री बीएचके के एचआईजी के कुल 1168 फ्लैट के लिए सभी कार्यरत सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी बुकिंग कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


