ठुड्डी पर 80 मिनट तक टिकाई कुर्सी

Feb 11, 2026 01:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिका के डेविड रश ने अपनी ठुड्डी पर कुर्सी को 1 घंटा 20 मिनट और 30 सेकंड तक बैलेंस करके नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले का रिकॉर्ड 1 घंटा 19 मिनट का था। इसके लिए उन्होंने गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत करने की ट्रेनिंग ली थी।

ठुड्डी पर 80 मिनट तक टिकाई कुर्सी

न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिका के डेविड रश ने अपनी ठुड्डी पर एक कुर्सी को पूरे 1 घंटे 20 मिनट और 30 सेकंड तक बैलेंस करके अपना पुराना खिताब वापस पा लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1 घंटा 19 मिनट का था। उसने बताया कि इस कारनामे के लिए उसने अपनी गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत करने की खास ट्रेनिंग ली थी। कुर्सी को इतनी देर टिकाए रखना गर्दन और रीढ़ की हड्डी के लिए दर्दनाक था, लेकिन उसकी मेहनत रंग लाई और अब गिनीज बुक ने उसके इस नए टाइटल की पुष्टि कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।