पायलट ने चलती ट्रेन की छत पर उतार दिया विमान

Feb 19, 2026 12:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इटली के पायलट डारियो कोस्टा ने 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर विमान लैंड किया और फिर वहीं से उड़ान भरी। यह करने वाले वह पहले पायलट बने हैं। इस खतरनाक लैंडिंग की तैयारी 2024 से चल रही थी और इसे अंजाम देने के लिए एडवांस्ड सिमुलेशन तकनीक का सहारा लिया गया।

पायलट ने चलती ट्रेन की छत पर उतार दिया विमान

रोम, एजेंसी। इटली के मशहूर पायलट डारियो कोस्टा ने 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ती एक ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर विमान उतारा और फिर वहीं से दोबारा उड़ान भरी। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले पायलट बन गए हैं। खतरनाक थी लैंडिंग : प्लेन के खास एंगल की वजह से डारियो को वह छोटा सा रनवे (ट्रेन की छत) दिखाई नहीं दे रहा था। इस ऐतिहासिक पल की तैयारी 2024 से चल रही थी। विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रेन की रफ्तार और हवा के तेज बहाव के बीच संतुलन बनाना सबसे मुश्किल काम था, इसमें चूक की गुंजाइश नहीं थी। इस काम को अंजाम देने के लिए एडवांस्ड सिमुलेशन तकनीक का सहारा लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।