सड़कों से हटाए जाएंगे खतरनाक अवस्था में खड़े पेड़

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में लोक निर्माण विभाग ने मानसून से पहले खतरनाक पेड़ों को हटाने का निर्णय लिया है। अधीक्षण अभियंता और उप निदेशक को 31 मई तक ऐसे पेड़ों की पहचान करने और उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले वर्षों में बारिश के दौरान पेड़ गिरने से कई दुर्घटनाएँ हुई थीं।

 सड़कों से हटाए जाएंगे खतरनाक अवस्था में खड़े पेड़

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सड़कों के किनारे खतरनाक अवस्था में खड़े पेड़ों को मानसून से पहले हटाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए उद्यान विभाग के उप निदेशक, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को सर्वे कर ऐसे पेड़ चिह्नित करने और 31 मई तक इनको हटाने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बरसात के मौसम में पिछले वर्षों में ऐसी कई घटनाएं हुईं, जब सड़क किनारे तिरछे हुए पेड़ गिरने से गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था। लोगों की जान तक खतरे में पड़ गई थी। इस तरह के खतरों पर विराम लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने मानसून की दस्तक से पहले ही तैयारी शुरू कर दी है।

विभाग की ओर से जारी आदेश में खतरनाक अवस्था में खड़े पेड़ों को चिह्नित करने के लिए कहा गया है। ऐसे पेड़ों की सूची में उसकी लोकेशन के साथ यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उससे किस प्रकार का खतरा है। साथ ही 31 मई तक खतरनाक पेड़ों को उस जगह से हटाने के निर्देश दिए हैं।------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।