दलाई लामा ने सुशीला कार्की को बधाई दी
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने शनिवार को नेपाल में नियुक्त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को बधाई दी। दलाई लामा ने संदेश में कहा, नेपाल और तिब्बत

धर्मशाला, एजेंसी। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने शनिवार को नेपाल में नियुक्त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को बधाई दी। दलाई लामा ने संदेश में कहा, नेपाल और तिब्बत के लोगों के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। मैं नेपाल सरकार और वहां के लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने 1959 के बाद तिब्बत से पलायन करने वाले शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराईं। उन्होंने आगे कहा कि तिब्बती समुदाय भले ही छोटा है, लेकिन उसने नेपाल की आर्थिक प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। दलाई लामा ने नेपाल में हुए विकास कार्यों और समृद्धि की सराहना की और इसे गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




