ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीबेखौफ बदमाश:दिल्ली मेट्रो में रोज 35 सवारियां जेबतराशी-चोरी का शिकार

बेखौफ बदमाश:दिल्ली मेट्रो में रोज 35 सवारियां जेबतराशी-चोरी का शिकार

दिल्ली की ‘लाइफ लाइन’ कही जाने वाली मेट्रो में राजधानीवासियों की सुरक्षा राम भरोसे ही है। आलम यह है कि मेट्रो में रोजाना तकरीबन 35 सवारियां जेब तराशों और चोरों का शिकार बनती हैं। दिल्ली...

बेखौफ बदमाश:दिल्ली मेट्रो में रोज 35 सवारियां जेबतराशी-चोरी का शिकार
रमेश त्रिपाठी,नई दिल्लीMon, 19 Mar 2018 11:05 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की ‘लाइफ लाइन’ कही जाने वाली मेट्रो में राजधानीवासियों की सुरक्षा राम भरोसे ही है। आलम यह है कि मेट्रो में रोजाना तकरीबन 35 सवारियां जेब तराशों और चोरों का शिकार बनती हैं। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा संभालने वाली मेट्रो यूनिट के आंकड़े यही कहानी बयां कर रहे हैं। बीते एक साल में मेट्रो में ई-एफआईआर और ऑफ लाइन एफआईआर के माध्यम से 12,925 मामले दर्ज किए गए हैं। राजीव चौक, कश्मीरी गेट, राजा गार्डन, यमुना बैंक और रिठाला मेट्रो पुलिस स्टेशनों पर सबसे ज्यादा वारदातें होती हैं। कुल 15 मेट्रो पुलिस स्टेशनों पर दर्ज एफआईआर में से अकेले 80 प्रतिशत अपराध इन पांच मेट्रो पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में ही हुए हैं। इन थानों में राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, कश्मीरी गेट, कीर्ति नगर, यमुना बैंक और इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन हैं।

इन स्टेशनों पर कटती हैं सबसे ज्यादा जेबें

1.राजीव चौक मेट्रो स्टेशन अपराध के मामले में सबसे ऊपर है। यहां रोज जेबतराशी और चोरी के 10 मामले दर्ज किए गए। ऑनलाइन और ऑफलाइन कुल 3,685 एफआईआर जेबतराशी और चोरी की यहां पर दर्ज की जा चुकी हैं।

2. कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन 3,344 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसमें 2,927 चोरी और जेबतराशी के मामले शामिल हैं। यहां हर रोज करीब नौ लोग सवारियों को चोर और जेबतराश निशाना बनाते हैं।

3. राजा गार्डन मेट्रो स्टेशन तीसरे स्थान पर है। यहां हर दिन औसतन 4 मामले दर्ज किए गए। राजा गार्डन पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले मेट्रो स्टेशनों में कीर्ति नगर स्टेशन सबसे ज्यादा अपराधग्रस्त रहा।

4. यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन अपराध के मामले में चौथे नंबर पर है। यमुना बैंक पुलिस थाने में 1,277 मामले दर्ज किए गए।

5.रिठाला मेट्रो स्टेशन में 569 एफआईआर दर्ज कराई गईं। इस मेट्रो पुलिस स्टेशन के तहत यमुना बैंक और इंद्रलोक स्टेशन आते हैं। यहां चोरों ने लोगों की जेब, मोबाइल फोन और पर्स को निशाना बनाया।

दिल्ली मेट्रो के व्यस्ततम स्टेशन

राजीव चौक:औसतन प्रतिदिन पांच लाख सवारियों के साथ राजीव चौक सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन है। यह सबसे व्यस्त कॉरिडोर-ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21-नोएडा सिटी सेंटर / वैशाली) और येलो लाइन के कई इलाकों के लिए इंटरचेंज सेक्शन के रूप में काम करता है। 

कश्मीरी गेट:कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन की गिनती दिल्ली के दूसरे सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन में होती है। यहां से रोज तीन लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। 

केंद्रीय सचिवालय:व्यस्ततम मेट्रो स्टेशन में केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन भी शामिल है। यहां से प्रतिदिन करीब दो लाख सवारी सफर करती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें