कड़ी मेहनत कर राजनीति में यहां तक ​​पहुंचा : शिवकुमार

Jan 11, 2026 09:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही खींचतान के बीच अपनी राजनीतिक यात्रा पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है और सभी समुदायों का समर्थन प्राप्त किया है। शिवकुमार ने मनरेगा योजना पर केंद्रीय मंत्री की बहस की चुनौती स्वीकार की और चर्चा के लिए तैयार हैं।

कड़ी मेहनत कर राजनीति में यहां तक ​​पहुंचा : शिवकुमार

बेंगलुरु, एजेंसी। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को कहा कि वह कड़ी मेहनत कर राजनीति में यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर को लेकर पार्टी आलाकमान पर पूरा भरोसा जताया। वोक्कालिगा समुदाय से जुड़े एक कार्यक्रम में शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने आठ बार विधायक के तौर पर काम किया है और बेंगलुरु में सभी लोगों के बीच काम किया है। वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले शिवकुमार ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कई चुनौतियों का सामना किया है। राजनीतिक कारणों से जेल में रहने के दौरान मिले जनसमर्थन को याद करते हुए उन्होंने कहा, सभी पार्टियों और समुदायों के लोग मेरे लिए प्रार्थना करते रहते हैं।

मैंने पहले भी कहा है कि कोशिशें नाकाम हो सकती हैं, लेकिन प्रार्थना कभी नाकाम नहीं होती। शिवकुमार ने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा मनरेगा योजना के क्रियान्वयन को लेकर दी गई बहस की चुनौती स्वीकार कर ली। शिवकुमार ने कहा कि वह चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा, पार्टी अध्यक्ष को खुद आना चाहिए। चाहे सार्वजनिक बहस हो, विधानसभा में चर्चा हो या टीवी डिबेट-जहां भी वह बुलाएं, मैं वहां जाने को तैयार हूं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें किसी विशेष तैयारी की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मनरेगा योजना से जुड़ी पूरी जानकारी उनकी उंगलियों पर है। कुमारस्वामी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए शिवकुमार ने कहा कि उनके अपने समुदाय के लोग हर दिन उन्हें निशाना बनाते हैं और उनकी आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि वह उम्र में छोटे हो सकता हैं, लेकिन बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के बहुत ज़्यादा अनुभव हासिल किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।