Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsD Gukesh Aims for Redemption at Tata Steel Masters Chess Tournament
खेल : गुकेश का पहले दौर में सामना सिंदारोव से

खेल : गुकेश का पहले दौर में सामना सिंदारोव से

संक्षेप:

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज विज्क आन जी (नीदरलैंड्स), एजेंसी। विश्व चैंपियन डी गुकेश पिछले

Jan 16, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज विज्क आन जी (नीदरलैंड्स), एजेंसी। विश्व चैंपियन डी गुकेश पिछले साल की अपनी असफलताओं को पीछे छोड़कर शनिवार से शुरू होने वाले टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में नई शुरुआत करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। पहले दौर में उनका सामना उज्बेकिस्तान के विश्व कप विजेता जावोखिर सिंदारोव से होगा। भारतीय खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। गुकेश 2024 में चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियन बने थे। वह इस टूर्नामेंट में पिछली बार हमवतन आर प्रज्ञाननंदा से टाइब्रेक में हार कर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार वह खिताब जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौजूदा चैंपियन प्रज्ञाननंदा एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मार्च-अप्रैल में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके बाद उनका प्रदर्शन अपेक्षित नहीं रहा है। शीर्ष वरीयता अर्जुन एरिगेसी का लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन करके रैंकिंग में अपनी स्थिति को और मजबूत करना होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी अरविंद चिदंबरम हैं, जो अपने करियर के सबसे मुश्किल टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे। प्रज्ञाननंदा पहले मैच में अर्जुन से भिड़ेंगे जबकि चिदंबरम का सामना जर्मनी के मैथियास ब्लूबाउम से होगा। भारतीय खिलाड़ियों को नीदरलैंड्स के अनीश गिरी, उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और जर्मनी के विन्सेंट कीमर जैसे खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिलेगी। इस बार टूर्नामेंट में नई समय नियंत्रण प्रणाली लागू की गई है जिसके तहत खिलाड़ियों को 40 चालें चलने तक कोई अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा।