Cyclone Hits Tokyo s Southern Islands Heavy Rain Causes Disruption तोक्यो के दक्षिणी द्वीपों पर चक्रवात से भारी बारिश, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCyclone Hits Tokyo s Southern Islands Heavy Rain Causes Disruption

तोक्यो के दक्षिणी द्वीपों पर चक्रवात से भारी बारिश

जापान की राजधानी तोक्यो के दक्षिण में स्थित द्वीपों पर चक्रवाती तूफान आया है। इससे मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। सरकार ने भूस्खलन और बाढ़ की आशंका के चलते नागरिकों से सतर्क रहने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 9 Oct 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
 तोक्यो के दक्षिणी द्वीपों पर चक्रवात से भारी बारिश

तोक्यो, एजेंसी। जापान की राजधानी तोक्यो के दक्षिण में स्थित द्वीपों पर गुरुवार को चक्रवाती तूफान आया। इसके चलते मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सरकार ने स्थानीय नागरिकों से भूस्खलन और बाढ़ की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, तोक्यो से 280 किलोमीटर दक्षिण में स्थित इजु द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में रिकॉर्ड स्तर की वर्षा दर्ज की गई है। बारिश और चक्रवात के चलते सैकड़ों लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। वहीं, मुख्य द्वीप होन्शु के कानेगावा प्रांत के ओइसो इलाके में मछली पकड़ते समय लहरों में बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।