Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCyclone Dithwa Devastates Sri Lanka Indian Air Force Launches International Rescue Mission
चक्रवात दित्वा : वायुसेना ने श्रीलंका में फंसे कई देशों के लोगों को बचाया

चक्रवात दित्वा : वायुसेना ने श्रीलंका में फंसे कई देशों के लोगों को बचाया

संक्षेप:

- भारतीय वायुसेना श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बचाव अभियान चला रही - जर्मनी,

Sun, 30 Nov 2025 09:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। श्रीलंका में चक्रवात दित्वा ने भारी तबाही मचाई है। इस तबाही के बीच भारतीय वायुसेना श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय स्तर का राहत और बचाव अभियान चला रही है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारतीय वायुसेना ने श्रीलंका में फंसे कई देशों के नागरिकों को सुरक्षित निकाला। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने एक्स पर लिखा कि श्रीलंका में भारत के चल रहे ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने श्रीलंका में फंसे लोगों को निकाला, जिनमें जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, स्लोवेनिया और यूनाइटेड किंगडम के नागरिक शामिल थे। वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने एक प्रतिबंधित क्षेत्र से फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एक हाइब्रिड बचाव अभियान चलाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वायुसेना के मुताबिक श्रीलंका के कोटमाले क्षेत्र में भूस्खलन और प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों के कारण एक प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्री फंस गए थे। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने इन लोगों को निकालने के लिए एक हाइब्रिड रेस्क्यू मिशन संचालित किया। एक गरुड़ कमांडो को यहां विन्च की सहायता से हेलीकॉप्टर से नीचे उतारकर समूह को दुर्गम इलाके से निकालकर पूर्व-निर्धारित हेलिपैड तक सुरक्षित ले जाया गया। इसके बाद हेलीकॉप्टरों ने 24 यात्रियों को रेस्क्यू किया। बचाए गए इन यात्रियों में भारतीय नागरिक, विदेशी नागरिक और श्रीलंकाई शामिल थे। गंभीर रूस से घायल को एयरलिफ्ट किया वायुसेना के मुताबिक इन सभी को सुरक्षित कोलंबो पहुंचाया गया है। वहीं, इस तरह के एक अन्य प्रयास में तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को भी तत्काल चिकित्सीय सहायता के लिए एयरलिफ्ट किया गया। राहत कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए श्रीलंकाई सेना की पांच टीमें मौके पर मौजूद रहीं।