सात करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी लुधियाना लाया गया
-पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति एसपी ओसवाल से हुई थी धोखाधड़ी लुधियाना, एजेंसी।

-पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति एसपी ओसवाल से हुई थी धोखाधड़ी लुधियाना, एजेंसी। पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति एसपी ओसवाल से कथित सात करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस एक आरोपी को पेशी वारंट पर लुधियाना लाई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्पित राठौड़ को कपूरथला जेल से शुक्रवार को पेशी वारंट पर लुधियाना की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि राठौड़, असम के मुख्य आरोपी रूमी कलिता का करीबी सहयोगी है। आरोप है कि उसने गुवाहाटी निवासी अतनु चौधरी के बैंक खाते का इस्तेमाल कर फर्जी लेन-देन को अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2024 में ठगों ने 82 वर्षीय ओसवाल को लगातार स्काइप कॉल पर निगरानी में रखा। उन्हें कैमरा ऑन रखने और किसी से संपर्क न करने के निर्देश दिए जाते थे, ताकि ठगी को अंजाम दिया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


