Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCyber Criminal Arrested for Scamming 17 Lakh Rupees with Work From Home Scheme
वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी खलील खान को गिरफ्तार किया। उसने 1716777 रुपये ठगने का आरोप स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसे पैसे की आवश्यकता थी, इसलिए उसने साइबर अपराधियों से जुड़कर म्यूल खातों में पैसे ट्रांसफर कराए। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है।

Feb 03, 2026 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्तर पश्चिमी जिला पुलिस की साइबर यूनिट के हत्थे चढ़ा आरोपी पठान उर्फ खलील खान महाराष्ट्र के जालना का रहने वाला है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस दिल्ली आई है। पुलिस ने आरोपी से ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के केशवपुरम स्थित त्रिनगर निवासी राहुल सैनी ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि साइबर अपराधियों ने घर से काम करने का मौका देने का झांसा देकर 1716777 रुपये ठग लिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने केस दर्ज कर रुपयों के लेनदेन की जांच की, तो एक बैंक खाते का पता चला। इस खाते से रुपये सेल्फ चेक के माध्यम से निकाले गए थे। इसके बाद पुलिस ने उस बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन का पता लगाकर आरोपी को महाराष्ट्र के जालना से धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे रुपयों की जरुरत थी, इसलिए वह साइबर अपराधियों से जुड़ गया था। वह अपराध से मिली रकम को कैश में बदलने में उनकी मदद करता था। आरोपी के साथी पीड़ितों को बहला-फुसलाकर वर्क फ्रॉम होम के नाम पर पैसे म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर कराते थे। फिर रकम को म्यूल खातों में घुमाया जाता था, ताकि जांच में आसानी से पकड़ में न आएं। बाद में सेल्फ-चेक के जरिये रकम निकाल ली गई। पुलिस अब आरोपी के साथियों की तलाश में जुटी है।