ब्यूरो:दिल्ली छोड़कर::हर घंटे 100 लोग साइबर ठगी का शिकार

Feb 10, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

हेडिंग विकल्प: साइबर अपराध देश के सामने बड़ा संकट: अमित शाह गृहमंत्री ने किया

ब्यूरो:दिल्ली छोड़कर::हर घंटे 100 लोग साइबर ठगी का शिकार

हेडिंग विकल्प: साइबर अपराध देश के सामने बड़ा संकट: अमित शाह गृहमंत्री ने किया खतरे से आगाह , तैयारियों पर जोर नई दिल्ली, विशेष संवाददाता देश में बढ़ते डिजिटल लेनदेन के बीच साइबर अपराध का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। सीबीआई द्वारा आयोजित सम्मेलन में यह खुलासा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि अगले पांच सालों में साइबर अपराध के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह केवल अपराध नहीं बल्कि एक बड़ा संकट बन जाएगा। गृह मंत्री सीबीआई और आई 4 सी द्वारा 'साइबर-सक्षम धोखाधड़ी से निपटना और उसके इकोसस्टिम को ध्वस्त करना' विषय पर आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने बताया कि हर तीन सेकेंड में एक व्यक्ति साइबर हमले का शिकार हो रहा है और हर घंटे में 93 से 100 लोग किसी न किसी रूप में इसके निशाने पर हैं। उन्होंने कहा पहले हमें लोन वुल्फ अपराध होते थे अब संगठित तरीके से अपराध हो रहा है। हमें हर स्तर पर लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि एजेंसियों को अपराधियों से दो कदम आगे की रणनीति अपनानी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश की सभी एजेंसियां साइबर अपराध को रोकने के लिए सरकार के अलग-अलग विभाग काम कर रहे हैं। डिजिटल ट्रांजैक्शन को सुरक्षित करना है शाह ने कहा, पिछले 11 सालों से सरकार के प्रयासों की वजह से भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्यां 100 करोड़ के पार पहुंच गई है। ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या भी 100 करोड़ के पार है। दुनिया में हर दूसरा डिजिटल ट्रांसजेक्शन भारत में हो रहा है, जिन्हें हमें सुरक्षित करना है। शाह ने कहा कि सभी विभागों के बीच समन्वय की जरूरत है, जिसमें सीबीआई, एनआईए, आरबीआई जैसे संस्थान शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने साइबर क्राइम पोर्टल का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए पिछले साल नवंबर तक 23.61 लाख शिकायतें आई हैं, जिनमें कार्रवाई करते हुए 1.8 लाख करोड़ रुपये बचाने का काम किया गया है। यह एक बहुत बड़ी सफलता है। दिसंबर 2025 तक 12 लाख सिम कार्ड और 3 लाख मोबाइल डिवाइस के आईएमईआई को ब्लॉक करने का काम किया है, 20853 अपराधी पकड़े गए हैं। नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे साइबर अपराधी गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले लोग मैनुअल और परंपरागत तरीके से हैकिंग करते थे। अब ये ज्यादा एडवांस हो गया है। इन दिनों साइबर अपराधी नई तकनीक का इस्तेमाल करके फ्रॉड कर रहे हैं। हम भी इससे दो कदम आगे बढ़कर इसे रोकने का काम कर रहे हैं। शाह ने कहा, हमारा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 प्रभावी तौर पर काम करे इसके लिए कॉल सेंटर में ज्यादा लोगों की जरूरत है। अगर 1930 पर कोई कॉल करता है और इमरजेंसी में कोई कॉल रिसीव नहीं करता है तथा पीड़ित का पैसा तब तक चला जाता है तो 1930 की इमेज खराब होती है। गृहमंत्री ने कहा, आरबीआई और गृहमंत्रालय ने मिलकर जो म्यूल अकाउंट हंटर ऐप बनाया है उसे सभी प्राइवेट और सरकारी बैंको को अपनाना चाहिए। अब तक आई 4सी में 795 संस्थान जुड़ चुके हैं। मिलकर काम करने की जरूरत केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। बैंक, आई 4सी और सभी विभाग मिलकर एक साथ काम करे ताकि साइबर अपराधियों को तेजी से पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा, सभी संस्थानों में आई 4सी की प्राथमिकता तय करने की जरूरत है, ताकि साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाने में तेजी आ सके। इसके साथ-साथ ग्राहक को सुरक्षित करने की भी प्राथमिकता होनी चाहिए। डाटा चोरी कर दुश्मनों को बेचा जा रहा गृहमंत्री ने एक गंभीर मुद्दे की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश का डाटा चोरी कर दुश्मनों को बेचने का काम किया जा रहा है। यह न केवल आर्थिक अपराध है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है। साइबर अरेस्ट और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए दौर के अपराधों से निपटने के लिए सरकार ने आईफोरसी के जरिए समन्वय का बेहतरीन ढांचा तैयार किया है। शाह ने कहा कि क्राइम, क्रिमिनल जस्टिस और फंड रिकवरी के लिए सभी एजेंसियों को एक साथ आना होगा ताकि साइबर हाईजीन सुनिश्चित की जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।