आईजीआई एयरपोर्ट पर 20.95 करोड़ की कोकीन जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

Jan 02, 2026 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर कस्टम

आईजीआई एयरपोर्ट पर 20.95 करोड़ की कोकीन जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर कस्टम विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से नई दिल्ली पहुंचे दो भारतीय यात्रियों के पास से भारी मात्रा में संदिग्ध कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20.95 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कस्टम विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को बैंकॉक से दिल्ली पहुंची उड़ानों के यात्रियों की एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर जांच की गई। संदेह के आधार पर दोनों यात्रियों को ग्रीन चैनल पर रोका गया और उनके सामान को एक्स-रे तथा तलाशी के लिए भेजा गया।

जांच के दौरान दो काले रंग के ट्रॉली बैग में काले पॉलीथिन पैकेट छिपाकर रखी गई सफेद रंग की नशीली वस्तु बरामद हुई। जब्त किए गए मादक पदार्थ का कुल शुद्ध वजन 2095.5 ग्राम पाया गया। प्राथमिक जांच और डायग्नोस्टिक टेस्ट में यह पदार्थ कोकीन प्रतीत हुआ है। कस्टम अधिकारियों ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए इस पदार्थ को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों यात्रियों ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 का उल्लंघन किया है और उनके खिलाफ धारा 20, 23 और 29 के तहत दंडनीय अपराध बनता है। इसके बाद 1 जनवरी 2026 को सुबह करीब 10 और 11 बजे दोनों आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 43(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया। कस्टम विभाग के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;