
ब्यूरो: विदेश से लाने वाले सामानों की सूचना पहले ही दे सकेंगे
- परिवार समेत यात्रा करने पर सामान की ऑनलाइन सूचना दे सकेंगे - कस्टम
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। विदेश यात्रा के दौरान बाहरी देशों से सामान लाने वाले यात्री अब कस्टम विभाग को पहले ही इसकी सूचना दे सकेंगे। उनके द्वारा लाए जाने वाले सामान की जानकारी की घोषणा किए जाने के बाद उन्हें हवाई अड्डे पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए कस्टम विभाग अतिथि मोबाइल ऐप का नया वर्जन अतिथि-2.0 जल्द ही लांच करने की तैयारी कर रहा है। ऐप में आएंगी नई सुविधाएं कस्टम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से न केवल निर्जीव वस्तु बल्कि विदेश से अगर कोई पालतू कुत्ता, बिल्ली भी लाया जा रहा है तो उसकी भी सूचना दे सकेंगे।
यही नहीं परिवार का कोई एक सदस्य पूरे परिवार की ओर से डिक्लेयरेशन दे सकेगा, प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग घोषणा पत्र देने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि अतिथि-2.0 मोबाइल ऐप में कई और बदलाव किए जाएंगे, ताकि विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिल सके। कस्टम अधिकारी ने बताया कि हालांकि विदेश यात्रा के दौरान प्री-डिक्लेयरेशन के लिए अतिथि मोबाइल ऐप पहले से चल रहा है, लेकिन इसमें परिवार के सभी सदस्यों को अलग-अलग डिक्लेयरेशन देना होता था। कई ऐसी अन्य सुविधाएं नए वर्जन में जोड़ी जा रही हैं जो अभी तक उपलब्ध नहीं थीं। फायदे - हवाई अड्डे पर परेशानी मुक्त और आसा क्लियरेंस होगी - ऑनलाइन कामकाज से पारदर्शिता बढ़ेगी - भारत में पर्यटन और बिजनेस यात्रा को बढ़ावा मिलेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




