
खेल : कमिंस, लियोन के दम पर ऑस्ट्रेलिया जीत की दहलीज पर
कमिंस, लियोन के दम पर ऑस्ट्रेलिया जीत की दहलीज पर एशेज सीरीज 03
कमिंस, लियोन के दम पर ऑस्ट्रेलिया जीत की दहलीज पर एशेज सीरीज 03 विकेट कमिंस, लियोन ने लेकर मैच का शिकंजा कसा 85 रन जैक क्राउली ने इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक बनाए एडिलेड, एजेंसी। पैट कमिंस और नाथन लियोन की गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम एशेज सीरीज में अजेय बढ़त लेने के करीब पहुंच गई है। इंग्लैंड को शनिवार को करारा झटका लगा जब नाथन लियोन ने एक के बाद एक तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट मैच में हार की दहलीज पर धकेल दिया। फिरकी का कहर : इंग्लैंड की टीम 435 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय तीन विकेट पर 177 रन बनाकर सुखद स्थिति में थी।
लेकिन लियोन ने उप कप्तान हैरी ब्रूक (30) और कप्तान बेन स्टोक्स (05) को बोल्ड करने के बाद सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली (85) को स्टंप आउट करके इंग्लैंड के खेमे में खलबली मचा दी। इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 207 रन गंवा दिए थे। वह अभी लक्ष्य से 228 रन पीछे है। पहले दोनों टेस्ट मैच जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया को पांच मैच की सीरीज अपने नाम करने के लिए अब केवल चार विकेट की जरूरत है जबकि अभी दो टेस्ट मैच खेले जाने बाकी हैं। पहली पारी में 371 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 349 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 286 रन बनाए थे। टीम को संभाला : क्राउली और ब्रूक ने 68 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 109 रन से 177 रन तक पहुंचाया। ऐसे में लियोन ने गेंद संभाली और अपनी दूसरी ही गेंद पर सफलता हासिल की। उन्होंने इस बीच आठ रन देकर तीन विकेट लिए जिससे इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 194 रन हो गया। आउट होने वाले बल्लेबाजों में स्टोक्स भी शामिल थे। वह टर्न लेती हुई गेंद को समझने में नाकाम रहे जो उनके ऑफ स्टंप से जा लगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सुबह दूसरी पारी चार विकेट पर 271 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसने आखिरी छह विकेट 11 ओवरों में 38 रन पर गंवा दिए। ट्रैविस हेड ने 142 रन और एलेक्स कैरी ने 52 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन वह लंबे समय तक नहीं टिके रहे। हेड के 170 रन पर आउट होने से उसकी पारी का पतन शुरू हो गया। टीम का स्कोर पांच विकेट पर 311 रन हो गया। हेड और कैरी ने पांचवें विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। फिर शेष बल्लेबाज 38 रन जोड़कर लौट गए।।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




