Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCultural Promotion of Arunachal Pradesh Manipur and Meghalaya in Ireland
भारतीय राजदूतावास डबलिन में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय की संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

भारतीय राजदूतावास डबलिन में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय की संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

संक्षेप:

आयरलैंड में भारतीय राजदूतावास में पहली बार अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय की संस्कृति का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, मल्टी-मीडिया प्रस्तुति और सांस्कृतिक कलाकृतियों का प्रदर्शन हुआ। राजदूत अखिलेश मिश्र ने प्रवासी समुदाय का धन्यवाद किया और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर सरकार के ध्यान का उल्लेख किया।

Dec 27, 2025 12:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

डबलिन, एजेंसी। आयरलैंड में पहली बार अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय की संस्कृति और पर्यटन प्रचार-प्रसार को समर्पित विशेष कार्यक्रम भारतीय राजदूतावास में आयोजित किया। यह कार्यक्रम राजदूतावास की 'स्टेट कल्चरल इवेंट सीरीज' की पहल का हिस्सा था, जो भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता, अविश्वसनीय बहुआयामी विविधता और एक भारत श्रेष्ठ भारत के भाव से प्रेरित था। अब तक राजदूतावास ने 22 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पाककला, शिल्प और पर्यटन विरासत पर एक मल्टी-मीडिया प्रस्तुति के साथ ही पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन जैसे न्यिशी डांस (अरुणाचल प्रदेश), समकालीन फ्यूजन नृत्य नुंगोले नुंगोले (मणिपुर), शास्त्रीय नृत्य राधा अभिसार (मणिपुर) और खासी नृत्य सतलक पिरथाई (मेघालय) और मणिपुरी कविता पाठ और इन राज्यों के पारंपरिक हस्तशिल्प, सांस्कृतिक कलाकृतियों का प्रदर्शन भी शामिल था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर आयरलैंड में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्र ने अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय पर पहली बार विशेष प्रस्तुति में राजदूतावास का उत्साहपूर्ण समर्थन करने के लिए डबलिन में छोटे प्रवासी समुदाय को हार्दिक धन्यवाद दिया। राजदूत मिश्र ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों और उनकी आर्थिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर भारत सरकार ने विशेष ध्यान दिया। इससे अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय के लिए बड़े मौके खुले हैं कि वे बेहतर 'एयर कनेक्टिविटी' का फायदा उठाकर हाई-एंड टूरिस्ट को आकर्षित कर सके और अपने ऑर्गेनिक, हर्बल, मेडिसिनल और खाद्य प्रदार्थ निर्यात कर सके। राजदूत मिश्र ने सभी कलाकारों को सहभागिता के लिए प्रशंसा पत्र भी दिए।