दाखिला की दौड़---सीयूईटी आवेदन के साथ ही राजधानी के विश्वविद्यालयों ने शुरू की तैयारी

Jan 03, 2026 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

-मंगलवार तक डीयू जारी कर सकता है स्नातक दाखिला का प्रॉस्पेक्टस -जेएनयू, आईपीयू, जामिया भी

दाखिला की दौड़---सीयूईटी आवेदन के साथ ही राजधानी के विश्वविद्यालयों ने शुरू की तैयारी

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीयूईटी-यूजी 2026 का शेड्यूल जारी किए जाने के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू),जेएनयू, जामिया सहित अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक दाखिले की तैयारी तेज हो गई है। ज्ञात हो कि सीयूईटी के जरिए देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाती है और इसी परीक्षा के आधार पर राजधानी के तमाम विश्वविद्यालयों में भी दाखिले होंगे। सीयूईटी आवेदन की तिथियां घोषित होने के बाद डीयू प्रशासन भी अपना प्रवेश प्रॉस्पेक्टस जारी करने की तैयारी में है। संभावना जताई जा रही है कि डीयू का प्रॉस्पेक्टस मंगलवार तक जारी कर दिया जाएगा।

इसमें स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल सीटों की संख्या, आरक्षण नीति, पाठ्यक्रमवार योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। डीयू में इस बार भी दाखिला पूरी तरह सीयूईटी के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। छात्रों को पहले एनटीए के पोर्टल पर सीयूईटी के लिए आवेदन करना होगा, इसके बाद डीयू के सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भरने होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि प्रॉस्पेक्टस जारी होने के बाद छात्रों की शंकाओं के समाधान के लिए विस्तृत दिशानिर्देश भी उपलब्ध कराए जाएंगे। डीयू के एक अधिकारी ने बताया कि दाखिला संबंधी निर्देशों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हमारी कोशिश है कि यह जल्द से जल्द जारी हो। डीयू दाखिला प्रक्रिया को लेकर एक वेबिनार भी आयोजित करेगा। सीयूईटी के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी सीयूईटी यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शनिवार को शुरू हो गया है। फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। फॉर्म में संशोधन की विंडो दो फरवरी तक खुली रहेगी। एनटीए के निर्देशों के अनुसार इसके लिए परीक्षा 11 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी इस बारे में अधिक जानकारी एनटीए की वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;