Crisil Projects Inflation at 3 2 for FY 2025-26 RBI May Cut Rates मुद्रास्फीति 2025-26 में 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान : क्रिसिल, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCrisil Projects Inflation at 3 2 for FY 2025-26 RBI May Cut Rates

मुद्रास्फीति 2025-26 में 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान : क्रिसिल

शोध एवं रेटिंग फर्म क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुख्य मुद्रास्फीति का अनुमान 3.2 प्रतिशत लगाया है। यह पिछले अनुमान 3.5 प्रतिशत से कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरबीआई इस वर्ष ब्याज दरों...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 13 Sep 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
मुद्रास्फीति 2025-26 में 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान : क्रिसिल

शोध एवं रेटिंग फर्म क्रिसिल ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान मुख्य मुद्रास्फीति 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो कि इसके पहले के अनुमान 3.5 प्रतिशत से कम है। अपनी नवीनतम रिपोर्ट में क्रिसिल ने कहा कि यह नरमी चालू वित्त वर्ष के दौरान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में 1.4 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाती है, जिससे मौद्रिक ढील के लिए गुंजाइश बनने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया कि आरबीआई इस वर्ष ब्याज दरों में 2.5 प्रतिशत की कटौती कर सकता है। क्रिसिल के अनुसार, वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बढ़ने के साथ ही कम मुद्रास्फीति और घटी हुई ब्याज दरों से अर्थव्यवस्था में घरेलू मांग में वृद्धि होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।