Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCriminal Complaint Filed Against AAP Leader Atishi for Alleged Insult to Sikh Gurus
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने आतिशी के खिलाफ दर्ज कराई आपराधिक शिकायत

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने आतिशी के खिलाफ दर्ज कराई आपराधिक शिकायत

संक्षेप:

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता :दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और आतिशी के खिलाफ सिख गुरु साहिबानों के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान देने और...

Jan 09, 2026 07:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी के खिलाफ सिख गुरु साहिबानों के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान देने और सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका, जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह काहलों और उप-प्रधान आत्मा सिंह लुबाना ने संयुक्त रूप से बताया कि यह शिकायत शुक्रवार नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में दर्ज की गई है। शिकायत में मांग की गई है कि आतिशी द्वारा जानबूझकर गलत बयान देकर सिख गुरुओं के प्रति नफरत फैलाने के लिए भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धाराओं के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाए।

उन्होंने कहा कि आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में सिख गुरु साहिबानों के सम्मान से जुड़े विषय पर चर्चा के दौरान विवादास्पद टिप्पणी की, जिससे देश-विदेश में रहने वाले सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के साथ घटना का वीडियो क्लिप भी सबूत के तौर पर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत की एक प्रति दिल्ली विधानसभा के स्पीकर को भी भेजी गई है, ताकि विधानसभा नियमों के अनुसार आतिशी के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। कमेटी ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से पूर्ण न्याय सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;