सरकारी अस्पताल की दवाएं बाजार में बेचने वाले गिरफ्तार

Apr 05, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

क्राइम ब्रांच ने सरकारी अस्पताल से अवैध तरीके से दवा निकालकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अस्पताल के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने 70 लाख रुपये की दवा बरामद की और एफआईआर दर्ज की है।

सरकारी अस्पताल की दवाएं बाजार में बेचने वाले गिरफ्तार

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने सरकारी अस्पताल से अवैध तरीके से दवा निकालकर खुले बाजार में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अस्पताल के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इस मामले में अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 लाख रुपये की दवा बरामद की है। डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सरकारी अस्पताल से बड़ी मात्रा में दवाएं टेम्पो और कार में लादकर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर नीरज कुमार शर्मा की टीम ने तीस हजारी के पास राजेंद्र मार्केट में छापा मारा।

पुलिस ने ऑटो और कार से करीब 70 लाख रुपये की दवा बरामद की। पुलिस ने गिरोह के सरगना नीरज कुमार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मालूम हुआ कि ये दवाएं डीडीयू अस्पताल से निकाली गईं थी। फिर पुलिस ने अस्पताल के फार्मासिस्ट स्टोर कीपर बिनेश कुमार और संविदा पर तैनात एनओ प्रकाश महतो को गिरफ्तार किया। नीरज ने बताया कि वह बिनेश के माध्यम से दवाएं निकालकर सहारनपुर में बेचता था। अब पुलिस की एक टीम सहारनपुर भेजी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।