अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, दो गिरफ्तार

Mar 29, 2026 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोरी गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 83 चोरी के स्मार्टफोन बरामद हुए हैं, जो दिल्ली-एनसीआर से चुराए गए थे। ये आरोपी चोरी के फोन को बांग्लादेश भेजने का काम कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोरी गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 83 चोरी के स्मार्टफोन बरामद किए हैं। आरोपी दिल्ली-एनसीआर से चोरी किए फोन को बंगाल के रास्ते कोरियर से बांग्लादेश भेजकर बेचते थे। यमुना विहार स्थित किराए के फ्लैट में छापेमारी के दौरान दोनों को तब पकड़ा गया, जब वे फोन पैक कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, बरामद फोन में आईफोन सहित कई प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं, जिनके आईएमईआई नंबर दिल्ली और यूपी में दर्ज मामलों से मेल खाते हैं। आरोपियों की पहचान सावेज (गाजियाबाद) और फरदीन (भलस्वा डेयरी) के रूप में हुई है।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चोरी के फोन दानिश से खरीदकर बांग्लादेश भेजते थे। पुलिस के मुताबिक सावेज पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ चार केस दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों, नेटवर्क और पहले बेचे गए फोन की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।