ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीदिल्ली : भाई-बहन ने डिलीवरी ब्वॉय को पीटकर लूटा

दिल्ली : भाई-बहन ने डिलीवरी ब्वॉय को पीटकर लूटा

राजधानी दिल्ली में डिलीवरी ब्वॉय को पीटकर लूटपाट करने वाले भाई-बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, 21 मार्च को पुलिस को घायल...

दिल्ली : भाई-बहन ने डिलीवरी ब्वॉय को पीटकर लूटा
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 29 Mar 2018 04:21 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में डिलीवरी ब्वॉय को पीटकर लूटपाट करने वाले भाई-बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, 21 मार्च को पुलिस को घायल हालत में एक युवक चंदर विहार इलाके में मिला। अस्पताल में युवक को होश आया तो उसकी पहचान केशव के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि वह ई कॉमर्स कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय का काम करता है।

घटना वाले दिन मोबाइल की डिलिवरी देने के लिए गया था। यह मोबाइल किसी महिला ने मंगाया था। घर में पहुंचने पर एक पुरुष ने जूते के फीते से उसका गला घोंटने की कोशिश की। वहीं, महिला उसके सीने पर बैठ गई। वह बेहोश हो गया। इसके बाद का पता नहीं। पुलिस ने जांच के दौरान जितेंद्र और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें