ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीशिकंजा : सोनिया विहार में एक किलोमीटर पीछा कर बदमाश को पकड़ा

शिकंजा : सोनिया विहार में एक किलोमीटर पीछा कर बदमाश को पकड़ा

नई दिल्ली। कार्यालय संवाददाता उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार थाने की पुलिस...

शिकंजा : सोनिया विहार में एक किलोमीटर पीछा कर बदमाश को पकड़ा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 01 Nov 2020 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। कार्यालय संवाददाता

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार थाने की पुलिस ने शुक्रवार रात एक किलोमीटर तक पीछा कर एक बदमाश को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी 24 वर्षीय तुषार उर्फ मोटा से चोरी की तीन बाइक बरामद की है। आरोपी पर लूटपाट और चोरी के 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तुषार की गिरफ्तारी से चोरी के तीन केस सुलझाने का दावा किया है।

डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ जिले में अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार रात सोनिया विहार थाने की पुलिस मामा हाउस के पास वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक बाइक सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस की टीम ने बदमाश का पीछा शुरू किया और करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे दबोच लिया। जांच के दौरान उसकी बाइक चोरी की निकली। पूछताछ के बाद पुलिस ने उससे दो और चोरी की बाइक बरामद की। आरोपी हैंडीक्राफ्ट का काम करता था, लेकिन जल्दी अमीर बनने के लिए चोरी और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें