Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCPCB Orders Immediate Shutdown of Power Units 6 and 8 in Parli Due to Pollution Issues
बीड में परली विद्युत केंद्र की दो इकाइयां बंद करने के आदेश

बीड में परली विद्युत केंद्र की दो इकाइयां बंद करने के आदेश

संक्षेप:

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विद्युत केंद्र को लिखा पत्र केंद्र की इकाई 6 और

Feb 11, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अधिकारियों को लिखा पत्र केंद्र की इकाई 6 और आठ से प्रदूषण होने की बात कही छत्रपति संभाजीनगर, एजेंसी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राज्य के अधिकारियों को महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित परली औष्णिक विद्युत केंद्र (पीटीपीएस) की इकाई छह और आठ का संचालन तुरंत बंद करने को कहा है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सीपीसीबी ने इस संबंध में पांच फरवरी को महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) के अध्यक्ष को पत्र लिखा था। पत्र के अनुसार, राज्य द्वारा संचालित पीटीपीएस को ऑनलाइन सतत उत्सर्जन और अपशिष्ट निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिए जुलाई 2015 में एक नोटिस जारी किया गया था।

पत्र में कहा गया है कि 2018 में सीपीसीबी की एक टीम द्वारा विद्युत केंद्र का निरीक्षण किए जाने पर इकाई छह और आठ से पीएम उत्सर्जन की बहुत उच्च सांद्रता तथा वैध सहमति के बिना एमपीसीबी से लंबे समय तक संचालन सहित कई अनियमितताएं पाईं गईं। उसी वर्ष मई में सीपीसीबी ने इसे बंद करने का निर्देश जारी किया था। विद्युत केंद्र द्वारा केंद्रीय निकाय से बंद करने के निर्देश को रद्द करने का अनुरोध किए जाने के बाद पीटीपीएस को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। अनुपालन रिपोर्ट संभवत: मई 2025 में प्रस्तुत की गई। लेकिन मई 2025 में हुए निरीक्षण के दौरान सीपीसीबी के बंद करने के निर्देशों के बावजूद इकाई छह, सात और आठ चालू पाई गईं। इन इकाइयों के संचालन की अनुमति दिसंबर 2024 में समाप्त हो गई थी। सीपीसीबी के पत्र में कहा गया है कि निरीक्षण दल को कच्चे अपशिष्ट जल पंप हाउस से लगातार रिसाव भी मिला, जो पास के नाले में बह रहा था। विद्युत केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है और जैसे ही हमें पत्र मिलेगा, हम उसका जवाब देंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;