सोनिया गांधी मतदाता सूची विवाद में सुनवाई टली
राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची विवाद मामले की सुनवाई टाल दी है। अगली सुनवाई चार जुलाई को होगी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में भारतीय नागरिकता मिलने से पहले दर्ज किया गया था।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची विवाद मामले में सुनवाई फिलहाल टाल दी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई चार जुलाई तय की है। याचिका में आरोप लगाया गया कि भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले ही सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया गया था। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों को एक सप्ताह में अपनी लिखित दलीलें दाखिल करने का निर्देश दिया था। साथ ही शिकायतकर्ता विकास त्रिपाठी को चुनाव आयोग से प्राप्त कुछ दस्तावेज रिकॉर्ड पर रखने की अनुमति भी दी गई थी। उनका तर्क है कि कई ऐसे तथ्य हैं, जिनकी जांच जरूरी है।
याचिका में दावा किया गया कि सोनिया गांधी को वर्ष 1983 में भारतीय नागरिकता मिली, जबकि उनका नाम वर्ष 1980 की नई दिल्ली मतदाता सूची में पहले से दर्ज था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


