नाबालिग की हत्या के आरोपी दंपति 21 साल बाद गिरफ्तार

Feb 16, 2026 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

क्राइम ब्रांच ने नांगलोई में 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या के आरोपी पति-पत्नी को 21 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ठेकेदार के साथ विवाद के चलते उसकी बेटी की हत्या की थी। दोनों 2006 से फरार थे और हाल ही में बिहार के बांका से गिरफ्तार हुए हैं।

नाबालिग की हत्या के आरोपी दंपति 21 साल बाद गिरफ्तार

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने नांगलोई इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या के आरोपी पति-पत्नी को 21 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी सिकंदर उर्फ सुकवा और उसकी पत्नी मंजू को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। दंपति को बिहार के बांका जिले से गिरफ्तार किया गया है। दोनों साल 2006 से फरार थे। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के पिता ठेकेदार थे और आरोपी उसके साथ ही मजदूरी करता था। उसका आरोप है कि ठेकेदार ने उसे प्लॉट खरीदने का वादा किया था। इसके लिए उसने उसे काफी समय से मजदूरी भी नहीं दी थी। हालांकि, बाद ठेकेदार अपने वादे से मुकर गया।

इससे नाराज आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर बदला लेने की साजिश रची और ठेकेदार की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि यह वारदात 22 अप्रैल 2004 की रात नांगलोई के शिवराम पार्क इलाके में हुई थी। उस समय किशोरी घर में अकेली थी। उसके माता-पिता बिहार गए थे, जबकि भाई एक मित्र की शादी में नोएडा गया था। 23 अप्रैल की सुबह जब भाई घर लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। वह पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुआ, तो बहन बिस्तर पर मृत मिली। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग के पिता के साथ वॉटरप्रूफिंग का काम करने वाला सिकंदर उर्फ सुकवा पत्नी के साथ लापता है। इसके बाद से उसकी तलाश जारी थी। पहचान बदलकर अलग-अलग राज्यों में रहे पुलिस ने बताया कि आरोपी दंपति वारदात को अंजाम देने के बाद 15 दिन तक गाजियाबाद में छिपे रहे। इसके बाद वे बिहार के बरौनी चले गए। वहां एक साल तक रहे। इसके बाद दोनों कोलकाता पहुंचे और नई पहचान के साथ दिहाड़ी मजदूरी करने लगे। इस बीच साल 2006 में अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया। बीते दिनों क्राइम ब्रांच को आरोपी दंपति को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। जांच में दंपति के बिहार के बांका जिले में होने का पता चला। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सिकंदर और मंजू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।