Delhi News: कुत्ते का मुखौटा पहनकर भ्रष्टाचार का विरोध किया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: खंडवा (मप्र), मध्यप्रदेश के खंडवा में कुत्तों की नसबंदी में लापरवाही और सरकारी राशि के दुरुपयोग को लेकर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौ

Delhi News: कुत्ते का मुखौटा पहनकर भ्रष्टाचार का विरोध किया

Delhi News: खंडवा (मप्र), एजेंसी। मध्यप्रदेश के खंडवा में कुत्तों की नसबंदी में लापरवाही और सरकारी राशि के दुरुपयोग को लेकर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर कुत्तों का मुखौटा पहने एक व्यक्ति के साथ जनसुनवाई में पहुंचे। इस विरोध के माध्यम से उन्होंने जांच की मांग की। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राठौर ने निगम के अधिकारियों पर कुत्तों की नसबंदी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि नसबंदी के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मामला मंगलवार का है और घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस पर अतिरिक्त कलेक्टर काशीराम बडोले ने कहा कि इस संबंध में निगम आयुक्त से जानकारी मांगी गई है। मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर तथ्यों का पता लगाया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: कुत्ते का मुखौटा पहनकर भ्रष्टाचार का विरोध किया