ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीदिल्ली में कोविड-19 के 1,475 नए मामले, कुल संख्या 1.21 लाख से अधिक हुई

दिल्ली में कोविड-19 के 1,475 नए मामले, कुल संख्या 1.21 लाख से अधिक हुई

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,475 नए मामले सामने आए जिससे नगर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1.21 लाख से अधिक हो गयी। वहीं बीमारी के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 3,597 तक पहुंच...

दिल्ली में कोविड-19 के 1,475 नए मामले, कुल संख्या 1.21 लाख से अधिक हुई
एजेंसी,नई दिल्ली।Sat, 18 Jul 2020 08:29 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,475 नए मामले सामने आए जिससे नगर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1.21 लाख से अधिक हो गयी। वहीं बीमारी के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 3,597 तक पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह लगातार आठवां दिन है जब नए मामलों की संख्या 1,000 से 2,000 के बीच रही है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 26 मरीजों की मौत हो गई। शुक्रवार को भी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित 26 लोगों की मौत हो गयी थी। नौ जून के बाद यह मृतकों की सबसे कम संख्या थी। शुक्रवार को 1,462 नए मामले सामने आए थे।

शनिवार को संक्रमित लोगों की संख्या 16,711 थी जबकि एक दिन पहले यह संख्या 17,235 थी। राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को 3,947 मामले सामने आए थे जो किसी एक दिन की सबसे अधिक संख्या थी। दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 3,571 थी। शनिवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,597 हो गयी है और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,21,582 हो गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें