दिल्ली से हरियाणा जाने को कोरोना जांच होगी जरूरी

गुरुग्राम, मुख्य संवाददाता,
Follow us on Google News
share

तीसरे चरण के लॉकडाउन के अंतिम दिन हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली से आवाजाही के लिए कोरोना टेस्ट की शर्त रख दी। विज ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले...

तीसरे चरण के लॉकडाउन के अंतिम दिन हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली से आवाजाही के लिए कोरोना टेस्ट की शर्त रख दी। विज ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करता हूं, लेकिन हरियाणा में ई-पास लेकर आने वालों के लिए कोरोना का टेस्ट अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत में 70 फीसदी से अधिक दिल्ली के कारण मामले बढ़े। विज ने साफ किया कि जिसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होगी, उसे हरियाणा में प्रवेश का ई-पास दिया जाएगा। विज के बयान के बाद दिल्ली और हरियाणा के बीच आवाजाही करने वालों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। हालांकि देर रात तक इस आशय का कोई आदेश जारी नहीं हुआ। तो वहीं हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार को दिल्ली से लगी सीमा पर यथास्थिति रहेगी।

चार जिलों की सीमाएं सील: हरियाणा ने दिल्ली से सटे चार जिलों की सीमाओं को लगभग सील किया हुआ। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने हरियाणा को नोटिस दिया था। जिसमें हाईकोर्ट ने कहा कि बॉर्डर नहीं सील किया जा सकता। पर हरियाणा सरकार की दलीलों के बाद कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में आवश्यक सेवाओं में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को ई-पास से हरियाणा में प्रवेश दिया जाए।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।