ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकोरोना वायरस: सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में नहीं हैं खुश तो पैसा दीजिए और होटल में रहिए, जानें कितना है रेट

कोरोना वायरस: सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में नहीं हैं खुश तो पैसा दीजिए और होटल में रहिए, जानें कितना है रेट

दिल्ली सरकार कोरोना संदिग्ध मरीजों को रहने के लिए पेड (शुल्क) क्वारंटाइन केंद्र भी बनाया है। दिल्ली में इसकी शुरुआत दो होटल से हुई थी जो कि अब बढ़कर 6 हो गए हैं। यह पेड क्वारंटाइन सेंटर एरोसिटी इलाके...

कोरोना वायरस: सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में नहीं हैं खुश तो पैसा दीजिए और होटल में रहिए, जानें कितना है रेट
नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाताTue, 07 Apr 2020 10:17 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली सरकार कोरोना संदिग्ध मरीजों को रहने के लिए पेड (शुल्क) क्वारंटाइन केंद्र भी बनाया है। दिल्ली में इसकी शुरुआत दो होटल से हुई थी जो कि अब बढ़कर 6 हो गए हैं। यह पेड क्वारंटाइन सेंटर एरोसिटी इलाके में है। सरकार के मुताबिक, विदेश से आने वाले बहुत से लोगों को सरकारी क्वारंटाइन सेंटर की सुविधाओं से खुश नहीं थे। इसलिए होटल में उनके लिए पेड क्वारंटाइन की सुविधा शुरू की गई थी। वर्तमान में उसमें 328 लोग उसमें रह रहे हैं। दिल्ली सरकार के पेड क्वारंटाइन सेंटर की शुरुआत तीन होटल से हुई थी। उस समय उसमें 181 विस्तर की व्यवस्था थी। रोजाना 3100 रुपये का शुल्क व जीएसटी अलग से लिया जाता था। शुरुआत में विदेश से आने वाले लोगों की संख्या भी अधिक थी उसकी मांग बढ़ने लगी। जिसके चलते बाद में तीन और होटल बढाएं गए। बिस्तरों की संख्या करीब 600 तक कर दी गई है। इस दौरान सरकार ने राहत देने के लिए जीएसटी शुल्क भी माफ कर दिया। मगर अब पेड क्वारंटाइन सेंटर की संख्या घटी है। क्योंकि विदेश आने वाले लोग कम है। धीरे-धीरे लोग अपना क्वारंटाइन पूरा करके वापस जा रहे है। 

बीते दो दिनों में बड़ी संख्या में लोग यहां से क्वारंटाइन पूरा करके वापस गए हैं। सरकार के मुताबिक, उनके पास पेड क्वारंटाइन में पर्याप्त संख्या में विस्तर है, मगर अब मांग कम है। क्योंकि एयरलाइंस सेवाएं बंद होने से विदेश से आने वालों की संख्या घटी है जिन्हें अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन भेजा जाता था। उसमें कई लोग पेड क्वारंटाइन में ही जाते थे।

गुरुग्राम में नौ होटल में 392 कमरे रिजर्व 
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी कोरोना के संदिग्धों को रखने के लिए पेड क्वारंटाइन की सुविधा दी गई है। शहर के तीन सितारा और चार सितारा कुल नौ होटलों कुल 392 कमरे हैं। 27 मार्च को शुरु हुई इस सेवा का लाभ 70 लोग ले रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक रूम आरक्षित किया है। इसके प्रतिदिन का शुल्क 3600 रुपये रखा गया है। नाश्ते के अलावा लंच और डिनर शामिल है। इतना ही नहीं दो बोतल पानी भी इसमें शामिल है। इन कमरों में वाई-फाई और टेलीविजन की सुविधा भी दी गई है।

प्रशासन ने जिन होटलों में पेड क्वारंटाइन की सुविधा दी है उनमें सेक्टर-29 स्थित होटल फर्न रेजिडेंसी (20), सोहना स्थित होटल रेडिसन (45), सेक्टर-29 स्थित होटल लेमन ट्री (25), सेक्टर-29 होटल पार्क प्लाजा (20), सेक्टर-25 स्थित होटल क्लेरेंस (25), शिकोहपुर स्थित होटल एयरपोर्ट मोटल (12), सिग्नेचर टॉवर स्थित होटल क्राउन प्लाजा सिग्नेचर टावर (50), बिलासपुर स्थित होटल पार्क इन (95) और सेक्टर-60 स्थित होटल रेड फॉक्स में 100 कमरे रिजर्व हैं। इन होटल में क्वारंटाइन के तौर रहने के लिए 14 दिन का भगुतान पहले करना होगा। जिला प्रशासन ने होटल प्रबंधन के लिए भी दिशा-निर्देश बनाए हैं। इनमें लॉड्री की सुविधा के साथ सर्तकता और आइसोलेशन को ध्यान रखने के निर्देश हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें