Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsControversy Erupts in Pakistan Parliament Over Cutting of 29 115 Trees in Islamabad
पाकिस्तान: 29 हजार से ज्यादा पेड़ काटे जाने पर संसद में हंगामा

पाकिस्तान: 29 हजार से ज्यादा पेड़ काटे जाने पर संसद में हंगामा

संक्षेप:

- मंत्री ने कहा, पेड़ सेहत के लिए ठीक नहीं थे इस्लामाबाद,एजेंसी। पाकिस्तान

Jan 13, 2026 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 29 हजार से ज्यादा पेड़ काटे जाने पर मंगलवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकार पर राजधानी को लंग्स विहीन करने का आरोप लगाया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय के राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने नेशनल असेंबली को जानकारी दी कि इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी (आईसीटी) से 29,115 पेड़ हटाए गए हैं। उन्होंने सफाई दी कि इनके बदले आगामी महीनों में ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। इससे पहले पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के अली मुहम्मद खान और पीपीपी की शाजिया मरी ने इस्लामाबाद में पेड़ काटने का मुद्दा उठाया था। अली ने कहा कि अगर गृह मंत्रालय, इस्लामाबाद प्रशासन या जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस्लामाबाद के नागरिकों को भरोसे में लेकर पेड़ काटे होते तो उनमें अविश्वास नहीं होता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक ने शुक्रवार को दावा किया कि करीब 29,000 पेपर मलबेरी पेड़ों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत काटा गया है, जो 2023 और 2025 में जारी किया गया था। ये पेड़ एलर्जी और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रहे थे, जिसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही थी। मंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि काटे गए हर पेड़ के बदले तीन नए पौधे या पेड़ लगाए जाएंगे ताकि शहर की हरी पट्टी प्रभावित न हो।