कर्नाटक : हिजाब के विरोध में भगवा शॉल डालकर पहुंचे छात्र

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कर्नाटक के हावेरी जिले के एक कॉलेज में छात्रों ने हिजाब के विरोध में भगवा शॉल पहनकर कक्षा में प्रवेश किया। छात्रों का आरोप है कि हिजाब पहनने वाली छात्राओं के खिलाफ प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य है और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बैठक बुलाई जाएगी।

कर्नाटक : हिजाब के विरोध में भगवा शॉल डालकर पहुंचे छात्र

हावेरी, एजेंसी। कर्नाटक के हावेरी जिले के एक कॉलेज में कक्षा में हिजाब पहनने के विरोध में कुछ छात्र भगवा शॉल डालकर पहुंचे, जिससे कॉलेज परिसर में विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सीजी बेल्लाड सरकारी कॉलेज में ड्रेस कोड लागू नहीं किए जाने से नाराज छात्र अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए गुरुवार को भगवा शॉल के साथ कक्षा में पहुंचे थे। छात्रों का आरोप है कि ड्रेस कोड लागू होने के बावजूद कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर पहंचती है। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया गया। कॉलेज प्राचार्य वीरेश कमूर का कहना है कि कक्षा के भीतर ड्रेस कोड में आना अनिवार्य है।

कभी-कभी कुछ छात्रों को छूट दी जाती है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए शिक्षकों व अभिभावकों की बैठक बुलाई जाएगी। गौरतलब है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा था कि हिजाब एक जरूरी धार्मिक परंपरा नहीं है, जिसे शीर्ष न्यायालय ने भी जारी रखा। इस प्रकरण ने एक बार फिर कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में यूनीफॉर्म कोड को चर्चा में ला दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi Newsकर्नाटक : हिजाब के विरोध में भगवा शॉल डालकर पहुंचे छात्र