Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsConsumer Sues Car Company Over Repeated Faults Bollywood Stars Named
कार में खराबी आयी तो शाहरुख, दीपिका पर दर्ज कराया मुकदमा

कार में खराबी आयी तो शाहरुख, दीपिका पर दर्ज कराया मुकदमा

संक्षेप:

जांच शुरू -जयपुर निवासी अधिवक्ता ने एक कार कंपनी के खिलाफ की है शिकायत -बॉलीवुड

Aug 27, 2025 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जयपुर, एजेंसी। कार में बार-बार खराबी आने से परेशान एक उपभोक्ता ने, कार कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दिलचस्प यह है, कि मामले में कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। मथुरा गेट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराये गये मुकदमे में, अधिवक्ता कीर्ति सिंह ने बताया कि उन्होंने हरियाणा के सोनीपत में एक कार कंपनी डीलरशिप से 23 लाख 97 हजार में कार खरीदी थी। आरोप है, कि कुछ दिन बाद ही कार में एक के बाद एक कई तकनीकी खराबियां आने लगीं, जिसके चलते कई बार उनकी और उनके परिवार की जान पर भी बन आयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सिंह का दावा है, कि डीलर ने यह माना कि कार में मैन्यूफेक्चरिंग डिफेक्ट है, लेकिन इसके बाद भी कार को पूरी तरह ठीक नहीं किया गया। सिंह ने मामले में, कार कंपनी के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।