मोनेस्ट्री मार्केट के सामने बनेगा फुटओवर ब्रिज, लगेगी लिफ्ट
-पैदल यात्रियों को सुरक्षित सड़क पार करने की मिलेगी सुविधा-पीडब्ल्यूडी 3.02 करोड़ रुपये की लागत से करेगा निर्माणनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास रिंग रोड पर मोनेस्ट्री मार्केट...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास रिंग रोड पर मोनेस्ट्री मार्केट बुद्ध विहार के सामने फुटओवर ब्रिज का निर्माण होगा। उसमें लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके बनने पर इस मार्केट में आने वाले सुरक्षित सड़क पार कर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अधिकारी ने बताया कि पांच महीने के भीतर फुटओवर ब्रिज बना दिया जाएगा। इसके निर्माण में 3.02 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मोनेस्ट्री मार्केट लोगों में लोकप्रिय है। रोज मार्केट में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। इसमें आने के लिए लोग जान जोखिम में डाल कर रिंग रोड पार करते हैं। इस रोड पर ट्रैफिक बहुत रहता है।
ऐसे में मार्केट आ रहे लोगों के साथ दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार लोग बाल-बाल बच चुके हैं। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने मार्केट के सामने रिंग रोड पर फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस फुटओवर ब्रिज में 20 लोगों की क्षमता वाली लिफ्ट का प्रावधान किया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि रिंग रोड पर भारी यातायात को देखते हुए यह फुटओवर ब्रिज पैदल यात्रियों के लिए एक सुरक्षित मार्ग प्रदान करेगा। लिफ्ट की सुविधा से विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को काफी राहत मिलेगी। ----- \B
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


