राहुल गांधी ने एलपीजी की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार को घेरा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉमर्शियल और पांच किलो के गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ने की बात सच हो गई है। गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले तीन माह में 81 फीसदी बढ़ चुकी हैं, जो छोटे कारोबारियों और आम जनता पर भारी पड़ेगा।

राहुल गांधी ने एलपीजी की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार को घेरा

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कॉमर्शियल और पांच किलो के गैस सिलेंडर की कीमतो में जबरदस्त वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा है कि उन्होंने पहले ही कहा था कि चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ेगी, अब वही हो रहा है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में एक ही दिन में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को ‘चुनावी बिल’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि फरवरी से अब तक 19 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम 1,380 रुपये तक बढ़ चुके हैं। मतलब यह है कि सिर्फ पिछले तीन माह में सिलेंडर की कीमत 81 फीसदी बढ़ी है।

छोटे कारोबारियों पर प्रभाव

राहुल गांधी ने कहा कि इस वृद्धि का सीधा असर छोटे कारोबारियों और आम लोगों पर पड़ेगा। चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी और हलवाई सभी की रसोई पर इसका बोझ बढ़ेगा। आखिर में इसका असर आम जनता की थाली पर दिखाई देगा।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित वृद्धि

गैस के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताते हुए उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता था, तब सरकरार ने खूब मुनाफा कमाया। पर, अब कीमत बढ़ने का बोझ सीधे जनता पर डाला जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है?
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में एक ही दिन में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।