ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकांग्रेस का अधिवेशन महत्वपूर्ण साबित होगा : वेणुगोपाल

कांग्रेस का अधिवेशन महत्वपूर्ण साबित होगा : वेणुगोपाल

रायपुर, एजेंसी। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने दावा किया कि रायपुर में होने वाला...

कांग्रेस का अधिवेशन महत्वपूर्ण साबित होगा : वेणुगोपाल
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 05 Feb 2023 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रायपुर, एजेंसी। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने दावा किया कि रायपुर में होने वाला पार्टी का तीन दिवसीय 85वां पूर्ण अधिवेशन भारतीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। वह रविवार को अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। अधिवेशन नवा रायपुर में राज्योत्सव स्थल पर आयोजित होगा।

वेणुगोपाल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-पवन बंसल और तारिक अनवर के साथ रायपुर पहुंचे। वेणुगोपाल ने रायपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से कहा, हम यहां 24 से 26 फरवरी तक होने वाले पूर्ण अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने आए हैं। यह अधिवेशन भारतीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा देश में झूठ फैला रही है। उन्होंने 'भारत जोड़ो यात्रा' के बारे में भी बात की। कहा कि यात्रा देश के सबसे बड़े राजनीतिक आंदोलनों में से एक बन गई है। भाजपा इसके खिलाफ थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके कैबिनेट सहयोगी और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख मोहन मरकाम ने हवाई अड्डे पर वेणुगोपाल, बंसल और अनवर का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने उस स्थल का दौरा किया, जहां कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। देश भर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पार्टी के तीन दिवसीय अधिवेशन में भाग लेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें