राज्यसभा चुनाव: खरगे आज दाखिल करेंगे नामांकन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है। उनके कार्यकाल का समापन 25 जून को होने वाला है और चुनाव 18 जून को होगा।

राज्यसभा चुनाव: खरगे आज दाखिल करेंगे नामांकन

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। खरगे एक बार फिर से कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वह वर्तमान में भी अपने गृह प्रदेश से ही उच्च सदन के सदस्य हैं। 25 जून को उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। वह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

राज्यसभा चुनाव की तैयारी

कर्नाटक की चार राज्यसभा और सात विधान परिषद सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना बीते सोमवार को जारी की गई, जिसके तहत मतदान 18 जून को होगा।

सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है

राज्यसभा सदस्य के रूप में खरगे के अलावा भाजपा के इरन्ना कडाडी और नारायण कोरगप्पा तथा जद(एस) के एचडी देवेगौड़ा का कार्यकाल 25 जून को समाप्त होने वाला है, जिसके लिए इन चार सीट पर चुनाव कराए जा रहे हैं।

उम्मीदवारी की तिथियाँ

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है। नामांकन पत्रों की जांच नौ जून को की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून है। मतगणना 18 जून को ही मतदान की समाप्ति के बाद की जाएगी।

विधानसभा की उम्मीद

विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के मद्देनजर सत्तारूढ़ कांग्रेस के राज्यसभा की चार सीट में से तीन और विधान परिषद की सात सीट में से पांच पर जीत हासिल करने की उम्मीद है।

आम सवाल

मल्लिकार्जुन खरगे किस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे?
मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।